फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Committee to be constituted to prevent child crime

बाल अपराध रोकने के लिए गठित हो समिति

Thu, 16 Sep 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Committee to be constituted to prevent child crime
उत्तरकाशी फोरम की दूसरी बैठक में प्रबुद्ध नागरिकों ने ग्रामीणस्तर पर बाल अपराध, बालिकाओं की सुरक्षा व नशाखोरी रोकथाम के लिए ग्राम प्रधान की निगरानी में बाल सुरक्षा समिति गठित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक की, जिसमें किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए हर गांव में छोटी-छोटी समितियां गठित करने का भी सुझाव दिया गया। इसके अलावा क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने, जल स्रोतों के पुनरुद्धार के लिए ठोस कार्य करने, पारंपरिक फसल आधारित गांव बनाने, पशुपालन में देशी गाय पालन के फायदे की जानकारी देने एवं पारंपरिक घराटों को बढ़ावा देने के साथ ही अपग्रेड करने का भी सुझाव दिया गया। इस मौके पर मेजर आरएस जमनाल (रिटायर्ड), सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमा डोभाल, तरुण पर्यावरण विज्ञान संस्थान के नरेंद्र दत्त, रेणुका समिति संदीप उनियाल, पूर्व सैनिक मुरारी सिंह पोखरियाल, गोपाल थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed