{"_id":"56faa2254f1c1bf433f002de","slug":"cleanliness-of-schools-proposed-two-and-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की साफ-सफाई को ढाई करोड़ प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की साफ-सफाई को ढाई करोड़ प्रस्तावित
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विनय शंकर पांडेय ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के शौचालयों की साफ सफाई के लिए जिला योजना में ढाई करोड़ रुपये प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएम पांडेय ने जिला सभागार में जिला शिक्षा परियोजना समिति एवं सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में हुए कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों और कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि आदि की समीक्षा की। डीएम ने रमसा के तहत बनाए जा रहे विद्यालय भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अनुश्रवण समिति को हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में छात्राओं के लिए बनाए गए शौचालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही शौचालयों की सफाई के लिए अगले वित्तीय वर्ष में जिला योजना में ढाई करोड़ रुपये प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने शौचालय विहीन विद्यालयों की सूची मांगी। बैठक में प्रयोगशाला निर्माण पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. दिनेश बडोनी, पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, परियोजना अधिकारी धर्म सिंह रावत, सीएमओ डा. ज्ञानेंद्र सिंह रावत, चंद्रमोहन सती, विजेंद्र राणा, दिनेश व्यास, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।