फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cleanliness drive carried out in SRT premises under the leadership of DM

Uttarkashi News: डीएम के नेतृत्व में एसआरटी परिसर में चला सफाई अभियान

Wed, 03 Dec 2025 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 03 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive carried out in SRT premises under the leadership of DM
चंबा (टिहरी)। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की नेतृत्व में चंबा नगर पालिका के वार्ड 9 के अंतर्गत एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। डीएम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परिसर स्वच्छ रखने को कहा।
विज्ञापन

जिले के नगर पालिका क्षेत्रों में प्रत्येक बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया है। इसी क्रम में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में सफाई अभियान के दौरान परिसर में पड़ी प्लास्टिक की खाली बोतले, रैपर के साथ बिखरा कूड़ा एकत्रित कर नगर पालिका चंबा के कूड़ा वाहन को सौंपा गया। डीएम ने परिसर की कॉलोनियों में रहने वाले कर्मियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए दो-दो कूड़ादान वितरित किए।
विज्ञापन

चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला ने वार्ड के लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखने की अपील करते हुए लोगों से सफाई व्यवस्था में पालिका का सहयोग करने को कहा। इस मौके पर परिसर निदेशक एए बौड़ाई, डीडीओ मौ़ असलम, ईओ प्रशांत कुमार, सभासद दीपक गुनसोला,शक्ति प्रसाद जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed