फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chief Minister will attend Bishu fair tomorrow

कल बिशु मेले में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 13 Apr 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will attend Bishu fair tomorrow
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अप्रैल को विकासखंड मोरी के जखोल गांव में होने वाले बिशु मेले में शामिल होंगे। ग्रामीणों को सीएम दौरे से बड़ी उम्मीदें हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गठन के बाद जनपद के पहले दौरे पर मुख्यमंत्री पर्यटन, स्वास्थ्य व शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में घोषणाएं कर उन्हें विकास का तोहफा देंगे।
विज्ञापन

सरकार गठन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार 15 अप्रैल को मोरी ब्लाक के भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां जखोल गांव में आयोजित बिशु मेले में प्रतिभाग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री इन समस्याओं के निराकरण पर गंभीरता से विचार करेंगे। विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को मोरी ब्लाक के जखोल गांव में सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित बिशु मेले में शामिल हो रहे हैं। सरकार गठन के बाद पहली बार पुरोला विधानसभा के मोरी ब्लाक में पहुंच रहे मुख्यमंत्री को लेकर जनता भारी उत्साहित है। निश्चित ही मुख्यमंत्री बहुत सारी घोषणाएं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed