{"_id":"5703e2f04f1c1b6330c8110a","slug":"chardham-yatra-has-already-riled-asphalt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धाम यात्रा से पहले ही उखड़ गया डामर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धाम यात्रा से पहले ही उखड़ गया डामर
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले सड़कों पर कराए गए निम्न गुणवत्ता के कार्य यात्रा तैयारी की पोल खोल रहे हैं। धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल क्षेत्र में कराया गया डामरीकरण अभी से उखड़ने लगा है। स्थानीय लोगों ने मानकों के अनुसार कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल कल्याणी क्षेत्र में हाल में कराया गया डामरीकरण निम्न गुणवत्ता के चलते अभी से उखड़ने लगा है। बीते साल लोनिवि सचिव ने भी इस हिस्से में घटिया गुणवत्ता के डामरीकरण पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन
भाजपा के जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी ने कहा कि मार्ग पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते यह कार्य साल भर भी नहीं टिक रहे। उन्होंने निम्न गुणवत्ता के कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही शीघ्र सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
राजमार्ग खंड के ईई नवनीत पांडे ने भी स्वीकारा कि कुछ जगह पेंटिंग उखड़ रही है। ठेकेदार को इसे शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।