फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Celebration of Holi celebrated with joy

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार

Tue, 14 Mar 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 14 Mar 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Holi celebrated with joy
holi - फोटो : amarujala

जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कहीं रासौ-तांदी नृत्य, तो कहीं खेलों का आयोजन किया गया।  होली पर्व पर मां राज राजेश्वरी कुटेटी कला संगम की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया।

विज्ञापन


मनेरा स्टेडियम में यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में लोक गायक ओम बधाणी पहुंचे। उन्होंने होली मिलन के विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। रवांई घाटी में गांव-गांव में होल्यारों ने घर-घर जाकर होली के त्योहार पर तैयार पकवानों का स्वाद लिया।
विज्ञापन


सांग्राली गांव में रासौं नृत्य के साथ कबड्डी खेल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इधर, बड़कोट, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़, मोरी डुंडा, भटवाड़ी क्षेत्र में भी होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, जबकि नगर क्षेत्र और डीएम आवास पर भी होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed