फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   cbcid investigation on STF constable anant yadav murder

STF जवान अनंत यादव की हत्या की होगी CBCID जांच

Wed, 13 Apr 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Apr 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
cbcid investigation on STF constable anant yadav murder
शहीद अनंत यादव को सलामी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : file photo

तस्करों की मुठभेड़ में हई एसटीएफ के जवान अनंत ‌यादव की हत्या की सीबीसीआईडी जांच होगी। बुधवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल केके पॉल ने की। बता दें कि पिछले दिनों तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में तस्करों की ओर से चली गोली से जवान अनंत यादव की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार ‌भी किया गया है।
विज्ञापन


तस्करों की धरपकड़ में एसटीएफ के जवान की गोली लगने से मौत के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसटीएफ की टीम के अनुसार तस्करों ने उनकी पिस्टल लूट कर गोली मारकर उनके एक साथी की हत्या कर दी, जबकि ग्रामीणों की मानें तो पैसे का लालच मिलने पर उन्होंने सिर्फ जौड़ाव के सींग एकत्र कर उन्हें सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में रात के अंधेरे में किसके हाथों चली गोली से एसटीएफ के जवान की मौत हुई। यह बड़ा सवाल बना हुआ है। इसके लिए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई जा रही थी। गोली लगने से एसटीएफ के एक जवान की मौत जैसे गंभीर मामले को लेकर न सिर्फ पुलिस, बल्कि आमजन भी चिंतित है। सभी चाहते हैं कि अभियान में शहीद एसटीएफ के जवान अनंत यादव को न्याय मिले।


भले ही पुलिस की प्रारंभिक जांच में सौड़ गांव निवासी सुंदर सिंह बिष्ट को हत्यारोपी बताया गया है, लेकिन एसटीएफ के प्रशिक्षित जवानों से पिस्टल लूटकर एक आम ग्रामीण द्वारा गोली मारकर हत्या करने पर सवाल उठ रहे हैं।

सवाल यह भी है कि वारदात के बाद दो दिन तक पुलिस आरोपी के घर गांव में दबिश देकर उसके फरार होने की सूचना दे रही थी, जबकि ग्रामीणों के अनुसार वह गांव में अपने घर में ही मौजूद था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर दिखोली बैंड के पास झाड़ियों में से लूटी गई पिस्टल की बरामदगी दिखाई है। जबकि यह पिस्टल पहले ही पुलिस के हाथ पड़ना चर्चा में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed