फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Case on two including former head husband for scuffle

हाथापाई करने पर पूर्व प्रधान पति सहित दो पर केस

Tue, 08 Nov 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Case on two including former head husband for scuffle
विकासखंड नौगांव के पाली गांव में जांच टीम व शिकायतकर्ता के बीच जमकर हाथापाई हुई। टीम अनियमितताओं की जांच के लिए गांव पहुंची थी। यहां वीडियो बनाए जाने को लेकर टीम व शिकायतकर्ता के बीच विवाद हो गया जो हाथापाई तक पहुंच गया। जांच टीम में शामिल खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर पूर्व प्रधान पति सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को पाली गांव के पुथली तोक में जांच टीम पहुंची थी। पूर्व ग्राम प्रधान के पति भीष्म राणा ने गांव में पेयजल योजना निर्माण में अनियमितता का शिकायत की थी। इस पर खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, ग्राम विकास अधिकारी अनीता चौहान सहित पांच सदस्यीय टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से वीडियो बनाए जाने पर जांच टीम ने इसका विरोध किया जिस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

बीडीओ दिनेश जोशी ने बताया जैसी ही टीम ने जांच शुरू की शिकायतकर्ता का बेटा वीडियो बनाने लगा। मना करने पर वह भड़क गया और विवाद हो गया। शिकायतकर्ता ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस संबंध में थाना बड़कोट में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिकायतकर्ता ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी ने उनके बेटे के साथ छीना झपटी और हाथापाई की। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि खंड विकास अधिकारी की शिकायत पर भीष्म राणा व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं भीष्म सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच टीम व शिकायतकर्ता के बीच हाथापाई प्रकरण में कुल चार तहरीर मिली है। इन सब को विवेचना में शामिल किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि चार तहरीर किस किस ने दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed