फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Case filed against eight people for violation of Quarantine rules

क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन पर आठ लोगों पर केस दर्ज

Sat, 23 May 2020 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight people for violation of Quarantine rules
राजस्व पुलिस ने प्रखंड के भंकोली एवं रौन गांव में कुल आठ लोगों के खिलाफ क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए क्वारंटीन नियमों का पालन करना जरूरी है। कोविड मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित टीमें निरंतर गांवों का दौरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों भंकोली गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन कर उससे मिले भंकोली गांव के रॉबिन, नरेश, मनोज, बिट्टू, जगतराम एवं रामचंद्र के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा रौन गांव निवासी स्यालिकराम एवं नवनीत के विरुद्ध भी क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बाहर से लौट रहे प्रवासियों एवं स्थानीय लोगों से लॉकडाउन एवं क्वारंटीन नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed