Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Leopard terror in Pujeli-Chapatari

Uttarkashi News: पुजेली-चपटाड़ी में गुलदार की दहशत

Mon, 09 Nov 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 09 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Pujeli-Chapatari
ग्राम सभा पुजेली एवं चपटाड़ी क्षेत्र के दोउंका तोक के ग्रामीणों ने की गश्त की मांग
विज्ञापन

पुरोला। तहसील मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम सभा पुजेली एवं चपटाड़ी क्षेत्र के दोउंका तोक में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। हालत यह है कि लोग खेती-बाड़ी के कार्य के लिए अकेले खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने किसी भी अनहोनी से पहले वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और निगरानी तेज करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन पहले दोउंका गदेरे में गुलदार ने एक खच्चर को अपना शिकार बना लिया था। इससे पहले भी गांव के समीप एक घोड़े पर हमला कर उसे मार दिया था। दीपावली की रात भी गांव के पास गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार शाम गांव लौट रहे दो युवकों के सामने भी गुलदार आ गया था।
विज्ञापन

युवकों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। पुजेली निवासी श्यालिक राम नौटियाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गुलदार गांव और दोउंका गदेरे के आसपास लगातार दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और खेतीबाड़ी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों कृषि कार्य का महत्वपूर्ण समय है, लेकिन लोग गुलदार के भय से खेतों में जाने से भी घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि की घटना न हो। टौंस वन प्रभाग के रेंज अधिकारी नरोत्तम सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को संबंधित क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने, शाम और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने तथा गुलदार दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed