फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Case against five people of temple committee for violation of covid curfew

कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर मंदिर समिति के पांच लोगों पर केस

Fri, 25 Jun 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Case against five people of temple committee for violation of covid curfew
नौगांव चौकी पुलिस ने कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर रुद्रेश्वर मंदिर समिति देवलसारी के पांच पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनपर मंदिर परिसर में मेले के नाम पर भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रंवाई घाटी के 65 गांव के आराध्य देव रुद्रेश्वर देवता के देवलसारी गांव स्थित मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में एक साथ 100 से 150 लोगों के एकत्र होने पर स्थानीय पुलिस ने मंदिर समिति के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर ने बताया कि देवलसारी मंदिर परिसर में भीड़ जुटाने पर मंदिर समिति के मुख्य पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच एसआई शेखर नौटियाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed