{"_id":"590dfcea4f1c1b966b4417fc","slug":"businessmen-do-not-chase-rates-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायियों ने चस्पा नहीं की रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायियों ने चस्पा नहीं की रेट लिस्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 06 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम यात्रा पड़ावों पर दुकान व होटल व्यवसायियों ने अभी तक रेट लिस्ट नहीं लगाई है, जिससे अधिक दाम वसूलने की शिकायत मिल रही। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद व्यवसायी नियमों के विपरीत मनमानी पर उतर आए हैं। शिकायत मिलने पर एसडीएम बड़कोट के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने यात्रा पड़ावों पर दुकान व होटलों का निरीक्षण किया और व्यवसायियों को रेट लिस्ट लगाने को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
शनिवार को यमुनोत्री धाम के पड़ावों पर यात्रा व्यवसायी से जुड़े लोगों की दुकानों, होटलों व ढाबों पर एसडीएम बड़कोट के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक गणेंद्र सिंह नेगी ने निरीक्षण किया, तो हड़कंप मच गया। इस बीच स्यानाचटटी छोड़ सभी यात्रा पड़ावों पर रेट लिस्ट 40 प्रतिशत लोगों के यहां नहीं लगी थी।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्गों पर मार्च से मिट्टी तेल व अप्रैल से चीनी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत सामने आई।
विज्ञापन