फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BSNL's fiber net service became a problem

बीएसएनएल की फाइबर नेट सेवा बनी परेशानी

Sun, 10 Oct 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
BSNL's fiber net service became a problem
जिले में बीएसएनएल की फाइबर नेट सेवा उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मुख्यालय में अक्सर फाइबर नेट सेवा दिनभर बाधित रहती है। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी होती है। नेट सेवा बाधित होने का सबसे अधिक खामियाजा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को होता है। वहीं नेट बाधित रहने की शिकायत पर संबंधित एजेंसी भी त्वरित कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाती है। उत्तरकाशी में बीएसएनएल की फाइबर नेट सेवा का संचालन एक निजी एजेंसी के हाथों में दिया गया है। बीते तीन दिन से यह सेवा ठप है। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं की दिक्कत तब और बढ़ जाती है जब शिकायत के बाद भी उक्त एजेंसी समस्या को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाती। वहीं उक्त एजेंसी के संचालक विनोद भारती का कहना है कि जल्द समस्या को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फाइबर का रूट बदला जा रहा है। जल्द समस्या ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

श्रीनगर में दिनभर ठप रही फाइबर सेवा
श्रीनगर। रविवार दिन भर बीएसएनएल की फाइबर सेवा ठप रही। इससे इंटरनेट से जुड़े कार्य प्रभावित हो गए। बीएसएनएल के अनुसार, किसी ने बुघाणी रोड में फाइबर काट दी। इससे इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। इंटरनेट सेवा बाधित होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed