फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BRO for safe transport of any waist

सुरक्षित यातायात के लिए बीआरओ ने कसी कमर

Sat, 09 Apr 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 09 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को गंगोत्री हाईवे पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए बीआरओ ने कमर कस ली है। शनिवार को बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर एससी लूनिया ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने हाईवे पर घर, दुकान एवं होटलों का पानी छोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। शनिवार को बीआरओ के तेखला मुख्यालय पर हुई बैठक में कमांडर लूनिया ने कहा कि अगस्त 2012 और जून 2013 की आपदा में गंगोत्री हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था।
विज्ञापन


तीन सालों के भीतर इसे सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए तैयार कर लिया गया है। अधिकांश हिस्सों में डामरीकरण कर लिया गया है। स्वारीगाड में नए पुल निर्माण के सवाल पर उन्होंने बताया कि इसकी जिम्मेदारी एनएच आईडीसीएल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ेथी-तेखला बाईपास सड़क पर यातायात चालू करने की बात पर कमांडर ने बताया कि तेखला का पुल भी तैयार होने को है। अवशेष बजट के कारण कुछ कार्य रुके हुए हैं। जल्द ही इन्हें पूरा कर यात्रा सीजन में बाईपास को चालू कर दिया जाएगा।


बैठक में उन्होंने 72 आरसीसी एवं 1442 बीसीसी के अधिकारियों को हाईवे चाक चौबंद रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपने घर, होटल, दुकानों का पानी हाईवे पर छोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कमान अधिकारी मेजर एस बनर्जी, मेजर एसएस रॉय, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed