फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Both the employees accused in embezzlement case suspended

गबन मामले में आरोपी दोनों कर्मचारी निलंबित

Fri, 14 Jan 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Both the employees accused in embezzlement case suspended
कोषागार गबन मामले में विभाग ने आरोपी दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि पुलिस की जांच अभी जारी है। गबन के मामले में एक महिला पीआरडी कर्मचारी व कोषागार के दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

उत्तरकाशी कोषागार में करीब 42 लाख के गबन का मामला उजागर हुआ था, जिस पर सहायक कोषाधिकारी बृजेंद्र लाल ने पूर्व पीआरडी महिला कर्मी आरती, सहायक लेखाकार महावीर सिंह नेगी व सहायक कोषाधिकारी डुंडा धर्मेंद्र शाह के खिलाफ गबन के आरोप में मुुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना एसएसआई प्रकाश राणा को सौंपी गई थी। वहीं विभागीय कार्रवाई के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दोनों आरोपी कोषागार कर्मियों को निलंबित कर दिया है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहीं गबन के मामले में पुलिस जांच अभी जारी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मामले से संबंधित सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द जांच पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed