फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Block chief inaugurated schemes in uttarakashi

ब्लॉक प्रमुख ने किया योजनाओं का लोकार्पण

Mon, 28 Dec 2020 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Block chief inaugurated schemes in uttarakashi
नौगांव में विकास योजनाओं के लोकार्पण के दौरान पारंपरिक नृत्य करतीं क्षेत्र पंचायत सदस्य। - फोटो : UTTER KASHI
ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने राज्य वित्त के तहत क्षेत्र पंचायत कोटे से बनी 85 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रवाईं की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य रवाईं के पारंपरिक पहनावे में नजर आईं।
विज्ञापन

सोमवार को विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य वित्त से तैयार 85 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें निषणी गांव के धानवा परिसर में साढ़े चार लाख लागत से टिनशेड निर्माण एवं सार्वजनिक चौक का सौंदर्यीकरण, कंसेरू गांव में चार लाख से रास्ते पर इंटरलॉक टाइल्स एवं नाली निर्माण, खांसी गांव में चार लाख से रैन बसेरा का निर्माण आदि कार्य शामिल रहे। ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने कहा कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट से होने वाले कार्यों में पारदर्शिता रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उन्होंने यहां रांसो, तांदी नृत्य कर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख कृष्ण सिंह राणा, कनिष्ठ उपप्रमुख दर्शनी नेगी, विकास अधिकारी शशिभूषण बिंजोला, डीपीओ अनुराग नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता चौहान, कामिनी राणा, अंजना देवी, नीरू, चैनी देवी, सोबन असवाल, शांति टम्टा, जयदेव राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed