फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BJP government neglected the city: Sajwan

भाजपा सरकार ने की शहर की उपेक्षा : सजवाण

Sat, 25 Dec 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
BJP government neglected the city: Sajwan
जनपद मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरे जोश के साथ हर बूथ पर मजबूती से जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण ने भाजपा सरकार पर जनपद मुख्यालय की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को काली कमली धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भाजपा की वर्तमान सरकार पर उत्तरकाशी शहर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। सजवाण ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी जोशियाड़ा डबल लेन पुल, बस अड्डा, पार्किंग का निर्माण नही हुआ। वहीं विभागीय अधिकारियों व प्रशासन की उदासीनता के चलते पांच सालों से तिलोथ पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। सम्मेलन में पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय सेमवाल, पूर्व महिला आयोग की उपाध्यक्षा प्रभावती गौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल परमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल शाह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, अनु.जाति विभाग जिलाध्यक्ष मनोज मिनान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed