{"_id":"57812eca4f1c1b6f0c7fd2a2","slug":"bhole-cheers-filled-the-gangotri-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के जयकारों से गूंजने लगी गंगोत्री घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के जयकारों से गूंजने लगी गंगोत्री घाटी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
गोमुख से गंगजल भरकर अपने घर की और पैदल जाते कांवड़िया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा के कुछ दिनों की सुस्ती के बाद अब गंगोत्री घाटी कांवड़ियों के बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगी है। रोजाना 50 कांवड़ी गंगाजल भरने गोमुख पहुंच रहे हैं। इस बार काफी संख्या में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के अलावा राजस्थान से भी शिव भक्त पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे और 18 किमी के गंगोत्री गोमुख ट्रैक अच्छी हालत में होने के बावजूद एक माह से यात्रा में सुस्ती छाई हुई थी। इस सप्ताह से कांवड़ियों की टोलियां अपने वाहनों के साथ काफी संख्या में गंगोत्री पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकांश बड़े कांवड़ दल गंगोत्री से ही जलभर रहे है, जबकि कई लोग गोमुख तक पहुंचकर जल भर रहे हैं। अलवर राजस्थान से सात जुलाई को गोमुख से गंगाजल भरकर लौटे कांवड़ी गिरीराज प्रसाद, लक्ष्मीनारायण सैनी, ईश्वरी चंद आदि बताते है कि गंगोत्री तक सड़क अच्छी हालत में है। गोमुख का रास्ता भी ठीक है। भोजवासा में कुछ सरकारी कार्यालय और लालबाबा का ढाबा पैदल रास्ते की थकान मिटा देते हैं।
विज्ञापन
गोमुख ट्रैक पर अब तक पांच हजार देशी-विदेशी महिला-पुरुष पर्यटक पहुंच चुके हैं। कांवड़ सीजन शुरू हो गया है। रोजाना 50 कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने गोमुख पहुंच रहे हैं। अभी तक 300 से ज्यादा कांवड़ी गोमुख से जल भर कर लौट चुके हैं।
-प्रताप पंवार, रेंजर गंगोत्री नेशनल पार्क।