{"_id":"585bfc494f1c1b6752e3a175","slug":"bed-students-perform","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड छात्रों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी स्थित कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बीएड कॉलेज की छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम को राज्य पोषित कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बीएड छात्रों ने मांग को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट पर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को छात्रों ने कहा कि प्रदेश के 17 महाविद्यालयों में स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिससे महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि जनपद आपदाग्रस्त होने के साथ ही लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। यदि बीएड पाठ्यक्रम राज्य पोषित हो जाए, तो सीमांत जनपद के युवा आसानी से बेहतर शिक्षा ले सकेंगे। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष पृथ्वीपाल मटूड़ा, बबीता, अंजली, मुकुल बडोनी, सतपाल भंडारी, सुमित्रा पंवार, दुर्गा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन