फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Be the first to visit foolproof system

यात्रा पहले चाक-चौबंद हो व्यवस्थाएं

Tue, 12 Apr 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 12 Apr 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Be the first to visit foolproof system
जायजा - फोटो : amarujala

राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्र और रविंद्र सिंह ने मंगलवार को गंगोत्री पहुंचकर चार धाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे राज्यपाल के सलाहकार हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचकर उन्होंने हाईवे की स्थिति का जायजा लिया। गंगोत्री में दो कार पार्किंग तैयार हैं, लेकिन बस पार्किंग के लिए बजट उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने धाम में जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम करने तथा हाईटेक एवं साफ सुथरे सार्वजनिक शौचालय तैयार करने को कहा। जिला पंचायत को गंगोत्री में घोड़ा पड़ाव तथा भोजवासा में यात्री हट्स को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को कहा। भैरोंझाप नाले से गंगोत्री मंदिर पर खतरे को लेकर उन्होंने आईआईटी रुड़की से अध्ययन कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम विनय शंकर पांडेय ने उन्हें बताया कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 94 अस्थाई शौचालय बनाए जा रहे हैं। गंगोत्री मंदिर के पैदल रास्ते पर नई टाइल्स बिछाई जाएगी। डीएम ने यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर एसपी ददन पाल, सीडीओ जीएस रावत, बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर एससी लूनिया, एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा, सीएमओ डा. जीएस रावत, देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे। दोपहर करीब एक बजे राज्यपाल के सलाहकार दून लौट गए। वहीं राज्यपाल के सलाहकारों को गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल ने समस्याएं बताई।


गोमुख क्षेत्र में प्रवेश पर 15 को होगा फैसला
इस बार मार्च से ही मौसम अनुकूल होने के बावजूद पर्यटकों को गोमुख की ओर जाने की अनुमति नहीं मिलने को राज्यपाल के सलाहकारों ने गंभीरता से लिया। उन्होंने 15 अप्रैल को इस संबंध में शासन स्तर पर समीक्षा करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed