फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bageshwar won the inaugural match of football

Uttarkashi News: बागेश्वर ने जीता फुटबाल का उद्घाटन मैच

Tue, 22 Nov 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar won the inaugural match of football
मनेरा स्टेडियम में बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों के साथ गंगोत्री विध? - फोटो : UTTER KASHI
राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बागेश्वर टीम ने जीता। चार-दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 9 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 25 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

मनेरा स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पिथौरागढ़ व बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को 5-0 से हराया। बागेश्वर की और से ज्योति ने तीन गोल, कोमल व मुस्कान ने एक-एक गोल किए। दिन का दूसरा मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल उत्तरकाशी व अल्मोडा़ के बीच खेला गया। इसमें उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को 6-0 से हराया। उत्तरकाशी की ओर से नीतिका ने दो गोल, लबली, नेहा, मोनिका, आंकाषा ने एक-एक गोल किया। तीसरा मैच चमोली व नैनीताल के बीच हुआ जो ड्रा रहा। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा, जिला होम्योपैथिक अधिकारी पमिता उनियाल, जिला क्रीड़ाधिकारी निधि बिंजोला, विजयपाल मखलोगा, राजीव बहुगुणा, मनोज चौहान, अभिषेक जगुड़ी, सूरज गुसाईं, वासुदेव गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---
100 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, व पौड़ी सहित नौ टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इसमें 100 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed