फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Badminton competition winners were felicitated

Uttarkashi News: बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 28 Jul 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 28 Jul 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Badminton competition winners were felicitated
स्व. सौरभ भट्ट की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सौरभ फाउंडेशन ने स्व. सौरभ भट्ट की जयंती मनाई गई। इस दौरान फाउंडेशन ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।
जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम भी है। नशे के खिलाफ इस तरह की रचनात्मक पहल समाज को एक नई राह दिखाती है। उन्होंने स्व. सौरभ भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिक्षा, सामाजिक चेतना और युवाओं के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट ने बताया कि बीते कुछ दिनों से फाउंडेशन की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें स्व. सौरभ भट्ट की पुण्य जयंती पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारिका नौटियाल, जगदीश प्रसाद उनियाल, माधव प्रसाद जोशी, महावीर चौहान, संतोष सकलानी, राम प्रकाश रावत, यशपाल सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed