फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Apple crop was ruined due to hail fell with heavy rain

तेज बारिश के साथ गिरे ओलों से सेब की फसल बर्बाद

Tue, 10 May 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Apple crop was ruined due to hail fell with heavy rain
बीते सोमवार को यमुनाघाटी में तेज बारिश के साथ गिरे ओलों से सेब की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। स्योरी फल पट्टी सहित देवराना घाटी के धारी, कफनौल और भाटिया गांव के सेब के बगीचों में सेब की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे सेब के दानों पर निशान उभर आए हैं और पत्तियां झड़ गई है।
विज्ञापन

सेब व नकदी फसलों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध यमुनाघाटी में काश्तकारों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। पहले बारिश न होने से सूखे और अब बारिश के साथ गिरे ओलों ने काश्तकारों की अच्छी फसल की उम्मीदें तोड़ दी है, जिससे मंजियाली, सुनारा छानी, सौली, नैणी, किम्मी, धारी, स्युली, कंसोला सहित अधिकांश गांव में टमाटर, फ्रेेंचबीन और गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह से खेतों में बारिश के पानी के साथ बह कर आए मलबे से टमाटर की पौध मिट्टी में जमींदोज हो गई है। साथ ही फ्रेंचबीन की फलियां मिट्टी पानी से खराब हो गई है। कंडाऊं की पूर्व प्रधान सुनीता नौटियाल, सेब उत्पादक गजेंद्र नौटियाल, प्रेम सिंह राणा, दीवान असवाल, जयेंद्र राणा, विशालमणि डिमरी ने बताया कि क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से उनकी सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ओलों की मार से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। काश्तकारों ने प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुवावजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed