फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Angels International Academy has received accreditation from the Indian Education Board.

Uttarkashi News: एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी को मिली भारतीय शिक्षा बोर्ड की मान्यता

Sun, 04 Jan 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 04 Jan 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Angels International Academy has received accreditation from the Indian Education Board.
छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन की प्रक्रिया करवाई गई पूरी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मातली में स्थित एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी को भारतीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिल गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नर्सरी से दसवीं तक भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी बोर्ड) की पुस्तकों से माध्यम से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। यह जनपद का दूसरा विद्यालय है जिसे भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से मान्यता दी गई है।
जनपद के निजी विद्यालयों में भारतीय शिक्षा बोर्ड को लागू करने की परंपरा शुरू हो गई है। गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सबसे पहले जनपद मुख्यालय के अल्पाइन पब्लिक स्कूल की ओर से भारतीय शिक्षा बोर्ड की मान्यता ली थी। उसके बाद मातली स्थित एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी की प्रबंधन टीम ने बोर्ड की पुस्तकों और उनके सिलेबस आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रबंधन ने निर्णय लिया कि अल्पाइन पब्लिक स्कूल की तरह वह भी अपने विद्यालय में बीएसबी बोर्ड लागू करेंगे। आवेदन के बाद एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी को भी बीएसबी बोर्ड की ओर मान्यता मिल गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश सेमवाल ने बताया कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से बीएसबी बोर्ड का सिलेबस शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड में आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार मिल रहे हैं। उन्हें अपनी वैदिक संस्कृति की जानकारी भी मिल रही है। यह छात्र-छात्राओं के भविष्य में प्रभावि साबित होगा। सेमवाल ने कहा कि अभी लोग इस बोर्ड को सही तरीके से समझ नहीं पाए हैं। इस मौके पर विनोद सिंह चौहान, सुरजीत सिंह राणा, मनमोहन, नटवर नौटियाल, अतुल नौटियाल, बुद्धि नौटियाल, अमिता, ममता नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed