{"_id":"691c5aa5994a1062c5053095","slug":"anganwadi-workers-protest-continues-for-the-fifth-day-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116102-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी
Tue, 18 Nov 2025 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 18 Nov 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। राज्य कर्मचारी का दर्जा और सेवा सुरक्षा सहित चार सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि धरने को पांचवां दिन हो गया है लेकिन सरकार और प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहा है।
तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाखा पुरोला संगठन की अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि वे वर्षों से सम्मानजनक वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा, कार्यों के अनुरूप मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा की मांगों को लेकर संघर्षरत हैं लेकिन सरकार केवल आश्वासन देकर पीछे हट जाती है जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण अभियान, टीकाकरण, बच्चों की देखभाल, राष्ट्रीय सर्वेक्षण, बीएलओ कार्य, मतदाता सूची पंजीकरण, जनगणना, पशु गणना जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं।
इसके बावजूद उन्हें न तो सुरक्षा मिल रही है और न ही उनके कार्य के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। इस मौके पर सीमा सोनी, विनिता, कुसुम, हेमलता, मीना देवी, संगीता, पुष्पा, सरला, कविता, राजेश्वरी, प्रमिला, सुनीता देवी, निशा, मंगिता, कविता-सोनू, देवेंद्री देवी, गंगोत्री आदि मौजूद रही। संवाद