{"_id":"6970da73968881471507503d","slug":"an-elderly-man-died-after-falling-off-a-hill-while-running-away-from-a-bear-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-117577-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: कोटधार नामे तोक के पास बुजुर्ग को दिखा भालू, डर से भागते हुए पहाड़ी से गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: कोटधार नामे तोक के पास बुजुर्ग को दिखा भालू, डर से भागते हुए पहाड़ी से गिरकर हुई मौत
Wed, 21 Jan 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:23 PM IST
सार
सौरा निवासी विद्या प्रसाद रतूड़ी लौंथरू-बयाणा पैदल मार्ग से जा रहे थे। तभी उन्हें कोटधार नामे तोक के पास एक भालू दिखाई दिया। उसके भय के कारण वे भागे तभी पैर फिसलने वे वे डिडसारी-बयाणा मोटर मार्ग पर जा गिरे।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
लौंथरू-बयाणा गांव के पैदल मार्ग पर एक बुजुर्ग भालू से बचने के लिए भागते हुए पहाड़ी से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और वनकर्मियों के अनुसार मंगलवार देर शाम सौरा निवासी विद्या प्रसाद रतूड़ी (72) लौंथरू-बयाणा पैदल मार्ग से जा रहे थे। तभी उन्हें कोटधार नामे तोक के पास एक भालू दिखाई दिया। उससे बचने के लिए वह भागे तो पहाड़ी से डिडसारी-बयाणा मोटर मार्ग पर जा गिरे। मौके से जा रहे डिडसारी निवासी दो लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। बताया कि उन्होंने भी भालू को भागते हुए देखा है।
Uttarkashi News: आग की चपेट में आए दो आवासीय मकान, उत्तरकाशी मोरी के खन्ना में देर रात हुई घटना
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गंभीर घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुखेम रेंज अधिकारी गोविंद पंवार ने कहा कि प्रथम दृष्टया पहाड़ी से गिरने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। इन तथ्यों की जांच की जा रही है कि वहां पर भालू मौजूद था या नहीं।
विज्ञापन