{"_id":"6ea6cc1f2a295bdcc9e451d65a8f9a8e","slug":"allegation-to-allocation-indira-housing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा आवास आवंटन में धांधली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा आवास आवंटन में धांधली के आरोप
ब्यूरा/ अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jun 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा आवास आवंटन में चंद गांवों को वरीयता देकर शेष गांवों के पात्र ग्रामीणों को वंचित किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि ब्लाक में कुल 68 गांव हैं।
विज्ञापन
सभी गांवों से गरीब वर्ग के लोगों ने इंदिरा आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन ब्लाक कार्यालय से सिर्फ 11 गांवों में ही प्रत्येक गांव में 20-20 इंदिरा आवास आवंटित किए गए, जबकि शेष गांवों के पात्र लाभार्थियों को इससे वंचित रखा गया।
विज्ञापन
प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह रावत, ज्ञान सिंह, सूरज, कमलेश, सुमा देवी, मनमोहन, जगदीश, बर्फिया लाल आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
इधर, बीडीओ बीडी डिमरी का कहना है कि इंदिरा आवास आवंटन में किसी तरह की धांधली नहीं हुई है। सभी पात्र लाभार्थियों को ही आवास आवंटित किए गए हैं।