{"_id":"6af6ff8a8409cf259108074a","slug":"even-for-simple-medicine-one-has-to-run-70-80-km-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-123299-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मामूली दवा के लिए भी लगानी पड़ रही 70-80 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मामूली दवा के लिए भी लगानी पड़ रही 70-80 किमी की दौड़
Fri, 13 Nov 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
नहीं खुल पाया गंगाड़ अस्पताल का ताला, ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
छह माह पूर्व भवन निर्माण के लिए हो चुके हैं डेढ़ करोड़ स्वीकृत
उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के दूरस्थ गंगाड़ में स्थित सरकारी अस्पताल के अभी तक ताले नहीं खुल पाए हैं। वहां पर आज भी अस्पताल का संचालन एक निजी भवन में किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब छह माह पूर्व गांव में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में डीएम और विधायक के निर्देश के बाद भवन निर्माण के लिए करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई।
ग्राम प्रधान सैन सिंह ने बताया की यहां पर तैनात किए गए डॉक्टर और फार्मासिस्ट अन्य अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन वहां पर लंबे समय से किसी भी प्रकार की व्यवस्थाएं संचालित नहीं हो रही है जबकि यह अस्पताल बड़ासु पट्टी के पांच गांव सहित हरकीदून ट्रैक का महत्वपूर्ण केंद्र है। आज भी ग्रामीणों को मामूली जुखाम-बुखार की दवा के लिए भी मोरी और नैटवाड़ की करीब 70 से 80 किमी की दूरी नापनी पड़ती है।
लचर व्यवस्थाओं के कारण दो माह पूर्व एक गर्भवती को समय पर उपचार न मिलने पर रास्ते में ही जान गवानी पड़ी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात या आपदाओं के समय कई बार बीमार लोग घर में ही दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन प्रशासन से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सीएमओ डॉ. श्याम विजय का कहना है कि गंगाड़ में संबद्ध व्यवस्था से सेवाएं सुचारु रखने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टर और फार्मासिस्टों की कमी के कारण परेशानी हो रही है।