{"_id":"56f94cb84f1c1b526df00393","slug":"ae-on-the-hoop-after-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी नहीं मिलने पर ईई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी नहीं मिलने पर ईई को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 28 Mar 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दो माह से पेयजल किल्लत से जूझ रही मनेरा गांव की महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान के दफ्तर में जमकर हंगामा किया। अधिशासी अभियंता का घेराव कर महिलाओं ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। ईई की ओर से शीघ्र कार्रवाई का भरोसा मिलने पर महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती मनेरा गांव में बीते दो माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। गांव के प्राकृतिक स्रोत पर पानी कम होने तथा पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण नलों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
70 परिवारों वाले गांव के लोग भागीरथी नदी से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। अब गर्मी बढ़ने के साथ ही समस्या और गहराएगी, यह तय है। बार-बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को गांव की महिलाएं जल संस्थान के दफ्तर धमक गईं। यहां उन्होंने ईई का घेराव कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया कि आजकल बोर्ड परीक्षाओं के बावजूद बच्चे नदी से पानी ढोने को मजबूर हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हर साल गर्मियों में गांव में पानी का संकट रहता है, लेकिन जल संस्थान के अधिकारी सुध लेने को राजी नहीं।
उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर दफ्तर में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। ईई विरेंद्र वर्मा द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर ही महिलाएं शांत हुईं। इस मौके पर जशोदा, विनीता, अतरा देवी, शकुंतला देवी, ममता, दीपिका रमोला, सुनीता, कौंरी देवी, समिता बिष्ट आदि मौजूद रहीं।