फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   About 60 children sick in Dunda village, fear of jaundice

डुंडा गांव में करीब 60 बच्चे बीमार, पीलिया की आशंका

Thu, 28 Jul 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
About 60 children sick in Dunda village, fear of jaundice
डुंडा गांव में दूषित पानी पीने से करीब 50 से 60 बच्चे बीमार हैं। इन बच्चों को बुखार, पेटदर्द, आंख व नाखून का रंग पीला आदि लक्षण हैं। ग्रामीणों ने बच्चों के पीलिया से पीड़ित होने की आशंका जताई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने पर ही पीलिया की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान की टंकियों की नियमित सफाई नहीं होती है। वहीं जीआईसी डुंडा की शिक्षिका व एनसीसी अधिकारी गीतांजलि जोशी ने कहा कि गांव में करीब 50 से 60 बच्चे बीमार हैं। सीएमओ डा. केएस चौहान ने कहा कि टीम ने गांव में करीब 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है जिसमें से 16 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद पीलिया ग्रसित होने की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता महिपाल राणा का कहना है कि पानी की टंकियों की नियमित सफाई की जाती है। डुंडा क्षेत्र में शिकायत मिलने पर बुधवार को भी टंकियों की सफाई व क्लोरीफिकेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed