Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A young man died in a bear attack, his body was found two kilometers away from the village

Uttarkashi News: भालू के हमले में युवक की मौत, गांव से दो किमी दूर मिला शव

Thu, 30 May 2024 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 30 May 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a bear attack, his body was found two kilometers away from the village
भटवाड़ी (उत्तरकाशी)। प्रखंड के रैथल गांव निवासी एक युवक को भालू ने मार डाला। युवक का शव गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में चट्टान के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

भटवाड़ी निवासी अजय राणा (33) पुत्र देवेंद्र सिंह राणा गत बुधवार सुबह बकरियां चराने जंगल गया था। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बृहस्पतिवार सुबह अजय का शव गांव से करीब दो किमी दूर चट्टान के बीच में पड़ा मिला। सूचना वन क्षेत्राधिकारी टकनौर रेंज रूपमोहन नौटियाल को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से शव को चट्टान के बीच से निकाला। वन क्षेत्राधिकारी रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि युवक के शव पर भालू के पंजों के निशान हैं। उसकी सिर को भी भालू ने हमलाकर क्षत-विक्षत किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि भालू युवक को घसीट कर चट्टान में ले गया था। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के साथ जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर युवक के परिजनों को मुआवजा मिल पाएगा।
विज्ञापन

सूचना वन क्षेत्राधिकारी टकनौर रेंज रूपमोहन नौटियाल को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत से वन विभाग की टीम ने कंदरा में उतरकर युवक का शव निकाला। वन क्षेत्राधिकारी रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि युवक के शव पर भालू के पंजों के निशान हैं। उसकी सिर को भी भालू ने हमलाकर क्षत-विक्षत किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि भालू युवक को घसीट कर कंदरा में ले गया था। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के साथ जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर युवक के परिजनों को मुआवजा मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed