फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A temporary post of excise should be opened in Pipli

पिपली में खोली जाए आबकारी की अस्थाई चौकी

Sat, 21 Aug 2021 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
A temporary post of excise should be opened in Pipli
धनारी पट्टी के मध्यक्षेत्र पिपली में आबकारी विभाग की अस्थाई चौकी खोले जाने की मांग की गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र के ईड व खोलिया गांव के ग्रामीणों ने पिपली में आबकारी विभाग की अस्थाई चौकी खोले जाने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि ईड व खोलिया गांव में करीब 40 सालों से कच्ची शराब बनाई जा रही थी, जिसके विरोध में युवाओं ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया था। इस दौरान युवाओं ने जंगलों में कच्ची शराब की कई भटियां भी तोड़ी थी। ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची शराब का कारोबार बंद होने के कारण अब क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी बढ़ रही है, जिससे फिर क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। युवाओं ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन भेजकर पिपली में कुछ समय से आबकारी विभाग की अस्थाई चौकी खोलने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में जगवीर, यशपाल, धनवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed