फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A perilous journey in search of a network.

Uttarkashi News: नेटवर्क की तलाश में ‘खतरों का सफर’

Tue, 23 Dec 2025 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 23 Dec 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
A perilous journey in search of a network.
लिवाड़ी गांव के ग्रामीण केवाईसी कराने के लिए जा रहे हैं चार किमी दूर
विज्ञापन

फिसलन भरे रास्तों पर बुजुर्ग और महिलाओं को सता रहा है हादसे का डर
पुरोला। मोरी के दूरस्थ गांव लिवाड़ी के ग्रामीणों को राशन कार्ड केवाईसी कराने लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिवाड़ी गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने कारण ग्रामीणों को गांव से चार किमी दूर स्थित पाटा धार और सिलाधार तक जाना पड़ता रहा। इसके बावजूद मोबाइल नेटवर्क की कोई गारंटी नहीं है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिमोहन सिंह ने बताया कि इन दिनों सरकार की ओर से राशन कार्ड के लिए ग्रामीणों का केवाईसी हो रहा है लेकिन लिवाड़ी गांव में मोबाइल नेटवर्क न होने से पाटाधार और सीलाधार तक पहुंचने के लिए खड़ी व जोखिमभरी चढ़ाई तय करनी पड़ती। ग्रामीणों को केवाईसी करवाने के लिए 62 किमी दूर ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में नेटवर्क नहीं आता। गांव के पास लगाया गया बीएसएनएल का टावर लंबे समय से शोपीस बना है। मजबूरी में महिलाएं, बुजुर्ग व युवा ग्रामीण केवाईसी सहित अन्य आवश्यक कार्यों को पाटाधार व सिलाधार की ओर जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खड़ीधार पर चढ़ते समय फिसलन भरे रास्तों के कारण किसी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिससे वे हर बार डर के साए में सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन से बीएसएनएल टावर को जल्द सुचारू करने की मांग की। त्रेपन सिंह, मीना देवी, जयचंद नैन सिंह, अमीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed