फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A memorandum was sent to the President protesting against the UGC rules.

Uttarkashi News: यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Sat, 31 Jan 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 31 Jan 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was sent to the President protesting against the UGC rules.
उत्तरकाशी। अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड से जुड़े पदाधिकारियों ने यूजीसी के नए नियमों का विरोध जताया है। यूजीसी नियमों के विरोध में संगठन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में समानता मंच के लोगों ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का नया नियम एक पक्षीय है और भेदभावपूर्ण है जिससे जातिगत भेदभाव को बढ़ावा मिलना तय है। एक तरह से यूजीसी में उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के समस्त छात्रों के साथ अत्यंत सौतेला एवं घोर अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया है। काले कानून के रूप में यह केवल सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ ही कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन

शिकायत झूठी पाये जाने पर भी आरोपित की क्षतिपूर्ति किये जाने और शिकायतकर्ता को दंडित करने का कोई प्रावधान इसमें न होने के कारण इसका दुरुपयोग ही अधिक होना निश्चित है। संगठन की तरफ से यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन भेजने वालों समानता मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार धस्माना, महासचिव जगदीश प्रसाद कुकरेती, रामकृष्ण नौटियाल, वाचस्पति नौटियाल, दिनेश प्रकाश नौटियाल, राकेश नौटियाल, जुगल नौटियाल, प्रवीण आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed