{"_id":"17-78761","slug":"Uttar-Kashi-78761-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूरज को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूरज को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न
Uttar Kashi
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। छठ पूजा के अंतिम दिन पूर्वांचली महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मंदिर जीर्णोद्घार समिति एवं गायत्री परिवार की ओर से गायत्री यज्ञ का आयोजन भी किया गया।
पूर्वांचल समुदाय से जुड़े लोगों की ओर से पिछले चार दिनों से ज्ञानसू में छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को पूर्वांचली महिलाएं ज्ञानसू में गंगा तट पर एकत्र हुई और उन्होंने उगते सूरज को अर्घ्य देकर संतान एवं परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर जीर्णोद्घार समिति एवं गायत्री परिवार की ओर से गायत्री यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, अजय प्रकाश बड़ोला, डा. यशोदा प्रसाद सेमल्टी, राजमोहन पैन्यूली, जयस्वरूप बहुगुणा आदि मौजूद रहे।