फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Student Union Elections: 21 nomination papers sold in Uttarkashi.

छात्रसंघ चुनाव : उत्तरकाशी में 21 नामांकन पत्र बिके

Wed, 23 Sep 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 23 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Student Union Elections: 21 nomination papers sold in Uttarkashi.
बड़कोट में एबीवीपी ने घोषित किए प्रत्याशी
विज्ञापन

उत्तरकाशी/बड़कोट। छात्रसंघ चुनाव को लेकर उत्तरकाशी और बड़कोट में छात्र गतिविधियां तेज हो गई हैं। पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में बुधवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं, स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।
पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बचन लाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव पद के लिए पांच, सह सचिव के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए चार नामांकन पत्र बिके। इस तरह विभिन्न पदों के लिए कुल 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

उधर, बड़कोट में एबीवीपी के नगर मंत्री ध्रुव टम्टा ने संगठन के कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों की मौजूदगी में छात्रसंघ चुनाव सत्र 2026-27 के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर सौरभ, महासचिव पद पर आयुष मालियान, सह सचिव पद पर शीतल, कोषाध्यक्ष पद पर दिया राणा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिद्धांत रावत को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रत्याशियों की घोषणा के दौरान एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री सोनी तोमर, जिला सह संयोजक सम्पन्न बहुगुणा, कॉलेज इकाई अध्यक्ष आयुष रावत, उज्जवल समेत संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी तरवीन सिंह राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन जगूड़ी, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष निर्देश चौहान, नीरज चौहान, दीपेंद्र रावत और कविन चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed