{"_id":"17-78720","slug":"Uttar-Kashi-78720-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी
Uttar Kashi
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में मंगलवार रात को बर्फबारी हुई। गंगोत्री धाम में करीब दो इंच बर्फ गिरने से मौसम ठंडा हो गया है। गंगोत्री में कनखू बैरियर स्थित राम मंदिर के महंत स्वामी रामकृष्ण दास ने बताया कि मंगलवार रात को गंगोत्री धाम में करीब दो इंच बर्फ गिरी। बुधवार धूप खिलने पर धाम में पड़ी बर्फ तो पिघल गई है, लेकिन पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी से आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कपाट बंद होने के बाद से यमुनोत्री धाम में मानव आवाजाही लगभग ठप है। दोनों धामों में रात को तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। हर्षिल मुखबा क्षेत्र में अभी बर्फबारी तो नहीं हुई, लेकिन यहां पाला गिरना शुरू हो गया है, जिससे सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
केदारनाथ में बदलता रहा मौसम
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मंगलवार की रात हल्की बर्फबारी के बाद बुधवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद आसमान में बादल छाने धाम में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
केदारनाथ में बदलता रहा मौसम
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मंगलवार की रात हल्की बर्फबारी के बाद बुधवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद आसमान में बादल छाने धाम में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन