फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पांच किमी की दौड़ में ही फूल रहा दम

पांच किमी की दौड़ में ही फूल रहा दम

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी/जोशीमठ। आईटीबीपी में भर्ती होने के लिए सीमांत जिलाें के बेरोजगार युवाआें में उत्साह तो दिखाई दे रहा है, लेकिन 24 मिनट में पांच किमी की दौड़ पूरी करने में युवाओं का दम फूल रहा है। मंगलवार को मातली और जोशीमठ में शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 1182 अभ्यर्थियाें में से 504 अभ्यर्थी दौड़ से बाहर हो गए।
विज्ञापन

सोमवार से आईटीबीपी बारहवीं वाहिनी परिसर मातली में उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के युवाआें के लिए भर्ती मेला आयोजित किया गया है। भर्ती के लिए सीमांत जिलों के युवाआें में खूब उत्साह दिखाई दिया। 5500 युवाओं ने भर्ती के लिए पंजीकरण करवाया है। मंगलवार से मातली परिसर में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। सेनानी आरएस चंदेल ने बताया कि शारीरिक दक्षता के लिए पहले दिन 600 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, जिसमें 8 अनुपस्थित रहे। जबकि 592 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसमें 198 अभ्यर्थी 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी नहीं कर पाए, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इसके अलावा सीना तथा वजन माप में भी कई अभ्यर्थी बाहर हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, जोशीमठ में प्रथम वाहिनी आईटीबीपी में 220 पदों के लिये चल रही भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन एक हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था। सुबह आठ बजे 590 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। इनमें 306 दौड़ में असफल होने पर भर्ती से बाहर हो गए। जिले के सुदूर क्षेत्रों से युवा भर्ती में शामिल होने के लिए जोशीमठ पहुंचे हैं। संख्या अधिक होने से जोशीमठ में ठहरने और खाने-पीने की अव्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed