{"_id":"17-78591","slug":"Uttar-Kashi-78591-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद होंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद होंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट
Uttar Kashi
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
मंदिर समिति के सचिव पुरुषोत्तम उनियाल एवं सहसचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि शनिवार को प्रात: आठ बजे खरसाली से यमुना के भाई समेश्वर(शनि) देवता की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। इसके बाद यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली रवाना किया जाएगा। शीतकाल में खरसाली में ही यमुना जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। कपाट बंद करने के अवसर पर यमुनोत्री विधायक काबीना मंत्री प्रीतम पंवार भी मौजूद रहेंगे। वे शनिवार को ही खरसाली में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ भी करेंगे।