{"_id":"17-78393","slug":"Uttar-Kashi-78393-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"थेरेपिस्टों की नियुक्ति से सुधरेंगे पंचकर्म केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थेरेपिस्टों की नियुक्ति से सुधरेंगे पंचकर्म केंद्र
Uttar Kashi
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। क्षेत्र के दौरे पर आए आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा निदेशक डा. अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बड़कोट आयुर्वेदिक अस्पताल के अपग्रेडेशन के लिए 31 लाख का बजट भी स्वीकृत है।
डा. त्रिपाठी ने स्वीकार किया कि हेल्थ टूरिज्म की संभावना समेटे पंचकर्म केंद्रों की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। बीस पंचकर्म थेरेपिस्ट इस साल सरकारी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर आ जाएंगे। कुछ प्राइवेट संस्थानों में भी पंचकर्म थेरेपिस्ट प्रशिक्षण ले रहे हैं। विभाग ने पंचकर्म केंद्रों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए नियमावली तैयार कर शासन को उपलब्ध करा दी है।
उन्होंने बताया कि पंचकर्म थेरेपिस्टों की नियुक्ति के बाद बड़कोट आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म की सुविधा मिलने लगेगी। भवन आदि तैयार होने के बाद ही अस्पताल के लिए सृजित पदों के अनुसार महिला एवं पुरुष चिकित्साधिकारी तथा अन्य स्टाफ की नियुक्ति संभव हो पाएगी।