{"_id":"17-70728","slug":"Uttar-Kashi-70728-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
Uttar Kashi
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में दस दिनों से चल रहा वॉलीबाल प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सोमवार से राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल विभाग की ओर से आयोजित अनुसूचित जनजाति के 19 वर्ष आयुवर्ग के बालकों का वॉलीबाल प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डिप्टी कलक्टर डा. एसके बरनवाल ने खिलाड़ियों को किट बांटे। प्रशिक्षण के दौरान खेल प्रशिक्षक राजेंद्री राणा और अरुण रमोला ने खिलाड़ियों को वॉलीबाल के गुर सिखाए। जिला क्रीड़ा अधिकारी डा. बरनवाल ने बताया कि सोमवार से मनेरा स्टेडियम में अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तरकाशी जनपद की चार टीमों के साथ ही पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चमोली जिले की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन मैच स्टेडियम ट्रेनीज और पौड़ी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन