{"_id":"17-70726","slug":"Uttar-Kashi-70726-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुरक्षा समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुरक्षा समिति गठित
Uttar Kashi
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से डुंडा प्रखंड के ग्राम रनाड़ी में आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम स्तर पर बाल सुरक्षा समिति का गठन भी किया गया। गोष्ठी में एसबीएमए की विमला बिजल्वाण और सीमा चमोली ने ग्रामीणों से बच्चों के जन्म पंजीकरण और टीकाकरण करवाने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आने की अपील की। कारों के प्रति भी सजग किया। इस मौके पर गठित बाल सुरक्षा समिति में निवर्तमान प्रधान सुनैना देवी अध्यक्ष, सरोप चंद रमोला उपाध्यक्ष, प्रेमलाल कोषाध्यक्ष, अमन, सचिन और नंदनी प्रचार मंत्री तथा कुलवीर रजवार को संरक्षक चुना गया। गोष्ठी में पूर्व प्रधान कुंदनचंद रमोला, जय प्रकाश, वन सरपंच सुंदरचंद रमोला, सुरेशचंद रमोला और अलेलचंद रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन