{"_id":"17-49513","slug":"Uttar-Kashi-49513-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में भी हो रही है शांतिकुंज की तर्ज पर शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में भी हो रही है शांतिकुंज की तर्ज पर शादियां
Uttar Kashi
Updated Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शांति कुंज हरिद्वार की तर्ज पर गायत्री परिवार ट्रस्ट ने अब उत्तरकाशी में ही निशुल्क विवाह संस्कार की व्यवस्था की है। ट्रस्ट की कन्सैंण जोशियाड़ा स्थित श्रीराम यज्ञशाला में भी विधि विधान के साथ सात्विक ढंग से शादी कराई जा सकती है।
बेहद खर्चीली होने के साथ ही शराब, दहेज जैसी बुराइयों के घर कर जाने से लोगों का रुझान मंदिरों में शादी की ओर बढ़ा है। शांति कुंज हरिद्वार कम खर्चे में पूरे विधि विधान के साथ विवाह संस्कार कराने का प्रमुख केंद्र बन चुका है। जिले से हर वर्ष बड़ी संख्या में जोड़े परिणय सूत्र में बंधने के लिए शांति कुंज पहुंच रहे हैं। जिले में गायत्री परिवार की गतिविधियों को बढ़ा रहे गायत्री परिजनों ने अब कन्सैंण जोशियाड़ा स्थित श्रीराम यज्ञशाला को इस तरह के विवाह आयोजनों के लिए तैयार किया है।
गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी यशपाल सिंह पयाल ने बताया कि यहां भी शांतिकुंज की तर्ज पर निशुल्क शादी कराने की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों का हरिद्वार जाने-आने का खर्चा भी बचेगा। यहां अभिभावकों द्वारा फार्म भरवाने के साथ ही शपथ पत्र एवं वर-वधू की जन्मतिथि का प्रमाणपत्र जमा कराया जाता है। इस प्रयास को सफल बनाने में यज्ञ प्रभारी रमेश दत्त भट्ट, अजय प्रकाश बडोला, महावीर रावत, चंद्रप्रकाश बहुगुणा आदि गायत्री परिजन सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रेरणाप्रद है यह पहल
उत्तरकाशी। गणेश चतुर्थी के पर्व पर श्रीराम यज्ञशाला में जल विद्युत निगम के कर्मचारी उत्तरों गांव निवासी रविंद्र पंवार एवं गंगोरी निवासी रंजीता परिणय सूत्र में बंधे। वर-वधू एवं उनके परिजनों ने उत्तरकाशी में इस तरह की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे प्रेरणाप्रद बताया।