राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ में नए सत्र के दौरान 33 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इस दौरान उन्हें प्रमाणपत्र व माल्यार्पण देकर स्वागत किया गया।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, भाजपा नेता जगमोहन रावत व विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद सेमल्टी ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख मनोज पंवार, जिपंस रविंद्री पंवार, रंजीता पंवार, प्रधानाचार्य अपर्णा रावत, पीसी रमोला, राजश्री असवाल, बिंद्रा गुसाईं, चित्रा नौटियाल, मनुजा नौटियाल, विनोद राणा, सुशील उमरिया, एसके भट्ट और रमेश रावत आदि मौजूद रहे।