फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   242 positive cases arrived in Uttarkashi within 24 hours

24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी में आए 242 पॉजिटिव केस

Tue, 27 Apr 2021 08:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
242 positive cases arrived in Uttarkashi within 24 hours
सीमांत जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते चौबीस घंटे के भीतर जिले में 242 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 733 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वॉर रूम में तैनात एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि मंगलवार को जिले में 134 लोग संक्रमित मिले। जबकि शेष की सोमवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 733 एक्टिव केस हैं। जिनमें से साठ वर्ष से अधिक आयु के मरीजों और कोविड लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जबकि शेष बिना लक्षण वाले लोगों को होम आइसोलेट कर उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.एसडी सकलानी ने बताया कि जिला अस्पताल के साथ ही उत्तरकाशी स्थित जीएमवीएन के पर्यटक आवासगृह को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां कुल 116 मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक करीब सवा लाख लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिसमें करीब 4600 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं जिले में अभी तक 72 हजार से अधिक लोगों को कोविड का पहला और 23 हजार लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed