फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   22 CCTV cameras will keep an eye on every activity at the Magh Mela.

Uttarkashi News: 22 सीसीटीवी कैमरों की रहेगी माघ मेले की हर गतिविधि पर नजर

Tue, 13 Jan 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 13 Jan 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
22 CCTV cameras will keep an eye on every activity at the Magh Mela.
पुलिस की ओर से मेले को देखते हुए तैयार किया गया है यातायात प्लान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। इस वर्ष माघ मेले में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और मेले की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रामलीला मैदान सहित बस अड्डे और विभिन्न पार्किंग और मुख्य स्थानों पर 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सुरंग और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेेगा। इसके साथ ही पुलिस की ओर से मेले को देखते हुए यातायात प्लान तैयार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि माघ मेले को देखते हुए जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा और दुर्घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत धरासू की ओर से आने वाले यातायात को मनेरा बाईपास से डायवर्ट किया गया है। इस रूट से माघ मेला उत्तरकाशी आने वाले लोग वाहनों को जोशियाड़ा ट्रक यूनियन पार्किंग में पार्क कर नजदीकी रास्तों से पैदल आवागमन करेंगे।
विज्ञापन

भटवाड़ी गंगोरी की ओर से आने वाले यातायात को तेखला बाईपास से डायवर्ट किया गया है। इस रूट से आवागमन करने वाले लोग अपने वाहनों को इंद्रावती पार्किंग-जोशियाड़ा पार्किंग में पार्क कर सुविधानुसार पैदल रास्ते से आवागमन करेंगे। भटवाड़ी टैक्सी यूनियन के वाहनों को टैक्सी यूनियन तक आने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर, मानपुर की ओर से आने वाला यातायात के लिए पार्किंग की सुविधा इंद्रावती पार्किंग में रहेगी। इसी तरह साल्ड ज्ञानसू की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा दरबार बैंड पार्किंग में रखी गई है। रोटेशन की बसों और आवश्यक सेवाओं पर उक्त प्लान लागू नहीं रहेगा। भारी वाहनों का आवागमन सुबह नौ से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed