फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   20-member team left for Dayara and Dodital

दयारा और डोडीताल के लिए रवाना हुआ 20 सदस्यीय दल

Sat, 09 Jan 2021 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
20-member team left for Dayara and Dodital
उत्तरकाशी में आईएमएफ दल के साथ ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत व अन्य। - फोटो : UTTER KASHI
युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय और आईएमएफ का संयुक्त दल स्वच्छ भारत अभियान के तहत दयारा और डोडीताल के लिए रवाना हुआ है। जो क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। दल को ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत ने अभियान का फ्लैग सौंपकर क्षेत्र के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत ने दल को अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला संयोजक भाजपा जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के अभियान से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ जैव विविधता को संजीवनी मिलेगी। दल का नेतृत्व कर रहे दिगंबर सिंह पंवार ने बताया कि दल में 20 लोग शामिल हैं। जो 18 जनवरी तक क्षेत्र के डोडीताल, दयारा बुग्याल, अगोड़ा, माझी, बार्सू, भरनाला, गोई और रैथल गांव में सफाई अभियान चलाएंगे। अभियान के दौरान अजैविक कचरे को एकत्रित कर निस्तारण के लिए निकट के नगर पंचायत और नगर पालिका को सौंपेंगे। साथ ही क्षेत्र के लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करेगा। दल नई दिल्ली से 8 जनवरी को रवाना हुआ था। जो शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचा। दल में यशवंत सिंह पंवार, रेखा अग्रिहोत्री, नोमी रावत, सुजय, डॉ.देवराज सिंह, सार्थक कुड़ियाल, भाग्यान सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed