फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   1962 passengers were seen Chardham.

1962 यात्रियों ने किए चार धाम दर्शन

Sun, 24 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 24 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
1962 passengers were seen Chardham.
केदारनाथ धाम - फोटो : file photo

बरसात के बावजूद चार धाम यात्रा पर तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को 1962 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंचे। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 842 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। चटक धूप के साथ 231 यात्री यमुनोत्री और 611 गंगोत्री धाम में तीर्थयात्री पहुंचे। गंगोत्री में कांवड़ियों की रौनक से तीर्थ पुरोहितों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन


केदारनाथ में रविवार को सुुहावने मौसम के बीच 525 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान केदारपुरी और मंदिर में चहल-पहल देखने को मिली। पिछले एक पखवाड़े के बाद इतनी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों के चेहरे पर रौनक थी। इस अवसर पर धाम में आयोजित शिव महापुराण कथा श्रवण के लिए भी काफी संख्या में श्रद्धालु पांडाल में जुटे रहे। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ में भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में 595 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए, जबकि हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए 462 तीर्थयात्री गोविंदघाट से रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचे। दोनों धामों में मौसम सुहावना बना हुआ है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed