फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   19 rural roads closed due to snowfall in uttarkashi movement with risk on gangotri and yamunotri highways

बढ़ी दुश्वारियां: उत्तरकाशी में बर्फबारी से 19 ग्रामीण मार्ग बंद, गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर जोखिम के साथ हो रही आवाजाही

Tue, 25 Jan 2022 12:02 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे भारी बर्फबारी हुई है। बीआरओ की मशीनरी व करीब 40 मजदूर हाईवे पर से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं, लेकिन रुक-रुककर बर्फ गिरने से हाईवे पर आवाजाही जोखिमभरी है। यहां बीआरओ की ओर से केवल टायरों पर चेन लगे वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है। 

विज्ञापन
19 rural roads closed due to snowfall in uttarkashi movement with risk on gangotri and yamunotri highways
गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर हुई बर्फबारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बड़कोट जिले में बारिश व बर्फबारी के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के 19 मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद होने से ग्रामीणों की दुश्वारी बढ़ गई है। हालांकि इन मोटर मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी व मजदूर तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे भारी बर्फबारी हुई है। बीआरओ की मशीनरी व करीब 40 मजदूर हाईवे पर से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं, लेकिन रुक-रुककर बर्फ गिरने से हाईवे पर आवाजाही जोखिमभरी है। यहां बीआरओ की ओर से केवल टायरों पर चेन लगे वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है। 
विज्ञापन


उधर, यमुनोत्री हाईवे पर भी राड़ी टॉप व फूलचट्टी क्षेत्र में आवाजाही जोखिमभरी है। एनएच के राजेश पंत ने बताया कि बर्फबारी वाले इलाके में मशीनों के साथ मजदूर तैनात हैं। बर्फबारी के चलते भटवाड़ी, उत्तरकाशी, बड़कोट, पुरोला में कुल 19 मोटर मार्ग बंद हैं। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन विभाग इनके देरशाम तक खुलने की उम्मीद जता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ग्रामीण मोटरमार्ग हैं बंद
बर्फबारी से जनपद के जसपुर पुरोली, हर्षिल मुखबा जांगला, पंयारा झाला, धौंतरी ठंडी कमाद चमियाला, उत्तरकाशी घनसाली, बड़ेथी बनचौरा बद्रगाड़, कुवांकफनोल, जानकीचट्टी से खरसाली, फूलचट्टी जानकीचट्टी, सांकरी जखोल, जखोल फिताड़ी, आराकोट कलीच थुनारा, टिकोची दुचाणु किराणु सिरतोली, चिवां मोण्डा, बरनाली झोटाड़ी, बरनाली माकुड़ी, गमरी गैजाली, आराकोट चिवां तथा नैटवाड़ सेवा हलवारी मोटर मार्ग बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed