{"_id":"57939d084f1c1b3c2bc4c97e","slug":"18-internal-roads-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 18 आंतरिक सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 18 आंतरिक सड़कें बंद
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रात से शनिवार पूर्वाह्न तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। यमुनोत्री हाईवे धरासू बैंड से आगे फेड़ी के पास करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। गंगोत्री हाईवे पर सुनगर से आगे भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जिले की करीब 18 आंतरिक सड़कें बंद पड़ी हैं, तो 12 पर यातायात बहाल कर लिया गया। शनिवार को 624 यात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह आठ बजे तक जिला मुख्यालय, बड़कोट और पुरोला में करीब 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे दोपहर करीब 12 बजे धरासू बैंड से आगे फेड़ी के पास अवरुद्ध हो गया था। यहां करीब दो घंटे के भीतर यातायात बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर सुनगर एवं गंगनानी के बीच हुए कटाव के कारण भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर यातायात चालू रहने पर शनिवार को 147 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 477 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन